मंडला: बिछिया विधायक ने म.प्र के स्थापना दिवस पर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- म.प्र नशे का प्रदेश बन गया है
Mandla, Mandla | Nov 1, 2025 मंडला में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार पंजाब उड़ता हुआ नशा का प्रदेश है।इसी तरह मध्यप्रदेश भी नशे का प्रदेश बन गया है। शनिवार को दोपहर 3 बजे बिछिया विधायक नारायण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता परेशान हैं।