पटना गया रेलखंड पर बुधवार को आरपीएफ ने सघन छापामारी अभियान चलाते हुए महिला बोगी में बैठे नौ पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि महिला बोगी में पुरुष यात्रियों के बैठने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। महिला यात्रियों का कहना था कि पुरुष यात्रियों के कारण काफी दिक्कत होती है।