रामपुर: चर्चित अधिवक्ता फारुख अहमद खान हत्याकांड में आरोपी असगर अली पर कोर्ट ने किए चार्ज फ्रेम
Rampur, Rampur | Jun 6, 2026 शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की तस्वीर जिला न्यायालय परिसर से सामने आई, जहां बहुचर्चित अधिवक्ता फारुख अहमद खान हत्याकांड में आरोपी जिला पंचायत क्लर्क असगर अली पर अदालत ने चार्ज फ्रेम किए। आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से कोर्ट लाया गया। आरोप तय होने पर उसने खुद को निर्दोष बताया। सुनवाई के बाद पुलिस उसे कड़े पहरे में दोबारा जेल ले गई।ट्रायल शुरू।