ऊंचाहार: बन्धवा मजरे अरखा गाँव में साउंड बजाने का विरोध करने पर दंपती के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बंधवा मजरे अरखा गाँव में साउंड बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने दंपती की पिटाई कर दी, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गाँव के रहने वाले चंद्रशेखर ने बताया कि, रविवार की सुबह उसकी साली घर पर साउंड बजा रही थी, आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस के दो युवकों ने साउंड निकालकर फेंक दिया।विरोध करने पर उसे व पत्नी रीतू को मारा पीटा है।