बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित 30 मामलों की हुई सुनवाई
बीरपुर थाना परिसर में भूमि विवाद का निपटारा हेतु जनता दरबार लगाईं गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए वीरपुर अंचल के सीओ भाई विरेन्द्र ने बताया कि जनता दरबार में पूर्व का 25 और पांच नए मामले सहित कुल 30 आवेदनों की सुनवाई की गई। जिसमें से दो भूमि विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन हुआ।