बीरपुर: बीरपुर में नव पदस्थापित बीडीओ का सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया स्वागत
शुक्रवार को बीरपुर प्रखंड के किसान भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर नव पदस्थापित बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह ने की ।इस अवसर पर प्रखंड सहित अंचल कर्मियों व मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने चादर, माला, बुके ,पुष्प गुच्छ भेंट कर नव बीडीओ को स्वागत किया।