बीना: छुट्टियों में भी जारी रही वसूली! नगर पालिका परिषद में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़
Bina, Sagar | Mar 30, 2026 नगर पालिका अधिकारी आरके कौरव ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार से अब तक तीन दिनों में 13 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली हो चुकी है। लोग अपने बकाया संपत्ति कर, जलकर और अन्य शुल्क जमा करा रहे हैं ताकि अधिभार की भारी राशि बच सके। अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है की 31 मार्च आखिरी तारीख है!अगर आपका भी संपत्ति कर या जलकर बकाया है तो आज ही जमा करें।