गढ़वा: एआईएमआईएम पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी ने गढ़वा में की प्रेसवार्ता
Garhwa, Garhwa | Mar 16, 2024 गढवा जिले के हर पंचायत, गांव और टोले तक एआईएमआईएम पहुंच कर लोगों के सुख दुख में भागीदार बन रही है।पार्टी किसी खास धर्म या संप्रदाय की नहीं बल्कि देशभक्त हिन्दुस्तानियों की पार्टी है। उक्त बातें शनिवार को एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी डॉक्टर एम एन खान ने गढवा में प्रेसवार्ता के दौरान कही।