बागपत: जनपद बागपत के परिवार परामर्श केंद्र में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 51 परिवारों के विवाद सुलझाए गए
मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि माह अप्रैल के दौरान महिला थाना, महिला परामर्श केंद्र एवं मिशन शक्ति केंद्र, जनपद बागपत द्वारा आयोजित “परिवार परामर्श केंद्र” में प्राप्त शिकायतों के आधार पर पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए गए।