बेगुं: बेगू उपखंड क्षेत्र के काटुंदा पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय में कृषि विभाग ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर
कृषि विभाग बेगू के द्वारा काटुंदा विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी।काटुंदा में संचालित पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय में आपनौ खेत आपनी खाद अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक कृषि अधिकारी हंसराज धाकड़, कृषि पर्यवेक्षक सोनू कुमार मीणा ने कार्बनिक खादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।