जबलपुर: छेड़छाड़ से तंग युवती पहुंची गोरखपुर थाने, आरोपी साहिल उर्फ दीपक यादव गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस
जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती से लगातार छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी साहिल उर्फ दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गोरखपुर थाना पुलिस ने उसका इलाके में जुलूस निकालकर महिलाओं से अभद्रता करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।