मनातु थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।बुजुर्ग ओझा गुणी का कार्य करते थे। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की आपसी दुश्मनी या आपसी रंजिश में हत्या की गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान फागुनी भैया के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।