नौहट्टा: रोहतास में 43 डिग्री तापमान में कोचिंग जाने को मजबूर बच्चे, अभिभावकों की बढ़ी चिंता
रोहतास में 43 डिग्री तापमान में कोचिंग जाने को मजबूर बच्चे, अभिभावकों की बढ़ी चिंता सोमवार को दोपहर क़रीब 12 बजे रोहतास जिले में भीषण गर्मी और 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच भी स्कूली और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चे कोचिंग सेंटर आने-जाने को मजबूर हैं। दोपहर की तपती धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।