डुमरा: तेजस्वी यादव बोले- हम हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाकर दिन में 18 सभा कर रहे, सीतामढ़ी में सुनील कुशवाहा के समर्थन में गरजे
सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को डुमरा प्रखंड के कोम्हरा विसनपुर हाई स्कूल मैदान में राजद उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया।