डुमरा: सीतामढ़ी में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन, डीएम ने नेतृत्व कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का किया आह्वान
सीतामढ़ी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा भव्य प्रभात फेरी एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी ने स्वयं किया।