कटनी नगर: कूठला वायपास पर लुटेरों ने युवक की गर्दन पर चाकू अड़ाकर लूटपाट की
कूठला बायपास रोड पर बिस्तरा निवासी युवक की गर्दन पर चाकू अड़ाकर नकाबपोश बदमाशों ने उससे बैंक एटीएम का पासवर्ड पूछ कर 48500 उसके खाते से निकाल लिए। हाइवे पर इस तरह की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज गुरुवार शाम 5:00 बजे जानकारी दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदातों से लोग दहशत में है।