कटनी नगर: पहरुआ गल्ला मंडी में युवक पर चाकू से हमला, 4-5 युवकों ने दिया घटना को अंजाम
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरुआ गल्ला मंडी में एक युवक पर चार से पांच युवकों ने विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यह घटना आज गुरुवार दोपहर 2:20 की बताई जा रही है पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।