कटनी नगर: हाइवे नंबर-30 पर लुटेरे बने पुलिस के लिए चुनौती, रात में कर रहे हैं वारदात
एनएच-30 कटनी जबलपुर हाईवे इन दिनों लुटेरे एक के बाद एक लुटरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा। बुधवार रात माधव नगर इमलिया निवासी तीन युवकों से 2 लाख 70 हजार रुपये की लूट को आरोपियों ने अंजाम दिया।इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज गुरुवार शाम 4:10 मिनट पर बताया कि हाईवे पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्त में होंगे