टीकमगढ़ शहर के लगभग 500 साल पुराने श्री काल भैरव मंदिर में बुधवार को भैरव अष्टमी समारोह का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को पीठ पूजन के साथ इस तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई थी। भैरव अष्टमी के अवसर पर बुधवार को प्रतिमा का रुद्राभिषेक किया गया। शाम को विशेष आकर्षक श्रृंगार के साथ महाआरती उतारी गई और56 भोग अर्पित किया जाएगा।