होली पर्व को लेकर थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इस्लामनगर व आसपास के इलाकों में एसीपी के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई। रमजान माह को देखते हुए सभी से शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।