पेण्ड्रा: दुबटिया- कुडकई के पास अनियंत्रित रेत से भरा ट्रेलर पेड़ और खंभे से टकराकर पलटा, चालक को आई चोट
पेंड्रा के दुबटिया कुडकई गांव में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, गुरुवार सुबह सुबह ग्रामीणों में हादसे को लेकर सनसनी फैल गई।दरअसल रेत से लदा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जबरदस्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, अनियंत्रित ट्रेलर की रफ्तार बहुत अधिक थी जिससे ट्रेलर सबसे पहले एक विशाल पेड़ से टकराया।