रावतभाटा: रावतभाटा में शहरी सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, वर्षों से लंबित पट्टे मिलने पर खिले चेहरे
विजय सिंह ने मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि नगर पालिका रावतभाटा के शहरी सेवा शिविर में वार्ड 8 से 11 के नागरिकों को बड़ी राहत मिली। वर्षों से लंबित पट्टा प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लोगों को पट्टे वितरित किए गए। शिविर में पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट, नामांतरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रमाण पत्रों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया गया। लाभार्थियों ने