रायबरेली: रायबरेली में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में सिने स्टार व मथुरा सांसद हेमा मालिनी करेगी रोड शो, तैयारी पूरी
रायबरेली में चुनाव प्रचार के आज आखिरी दिन शनिवार को सिने स्टार व मथुरा सांसद हेमा मालिनी रायबरेली पहुंच चुकी है। जिनके रोड शो की पूरी तैयारी कर ली गई है। रायबरेली के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पैदल यात्रा निकल जाएगी। जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ शंख ध्वनि करते हुए, समर्थक व भारतीय जनता पार्टी के नेता पैदल यात्रा करेंगे।