रायबरेली: कुड़वल में बेसहारा मवेशी ने 55 वर्षीय महिला को सींगों से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के,कुड़वल में,रायबरेली से फतेपुर मार्ग पर शनिवार को आवारा मवेशी ने,55 वर्षीय महिला,बिंदा देवी पत्नी रघुराज को,सींघो से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया हैं।जिसको इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा,परिजनों द्वारा,जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।जहां भर्ती कर महिला का,इलाज किया जा रहा है।डॉ.अतुल पांडे ने बताया कि,महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।