रायबरेली: अंडोबर गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने जल निगम के मनमाने रवैया से परेशान होकर मतदान का बहिष्कार करने का किया ऐलान
मतदान होने के 2 दिन पहले ही रायबरेली के गंगागंज स्थित अडोबर के ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निगम द्वारा बनाई गई टंकी और उसमें कराया गया जो बोर है उसमें जो पानी निकल रहा है वह खारा व शुद्ध नही है इसके लिए हमने कई बार शिकायत भी की जल निगम के तानाशाही रवैया से तंग आकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का किया ऐलान।