आगरा: पुलिस से छूटकर आरोपी युवक नाले में कूदा, पुलिस कर रही तलाश, देवरी रोड सेमरी के ताल का मामला
Agra, Agra | Jul 18, 2024 थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत देवरी रोड सेमरी के ताल पर मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी पुलिस ने इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया था, युवक पुलिस की हिरासत से छूटकर नाले में कूद गया और अंदर ही अंदर लापता हो गया, पुलिस के द्वारा युवक की तलाश की जा रही है, और इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।