आगरा: मोहर्रम की 10 तारीख को पुख्ता रहा पुलिस प्रशासन का इंतजाम
Agra, Agra | Jul 17, 2024 मोहर्रम की 10 तारीख में जुलूस और ताजियों में शामिल होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के नेतृत्व में कर्बला पहुंचने वाले जुलूस में शामिल लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। वही हुड़दंगियों को पुलिस की सख़्ती का सामना भी करना पड़ेगा यह भी मैसेज दिया गया।