आगरा: आगरा में हजरत इमाम हुसैन की याद में सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये, बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग रहे उपस्थित
Agra, Agra | Jul 17, 2024 इस समय हजरत इमाम हुसैन की शहादत यानी कि मोहर्रम का महीना चल रहा है। मोहर्रम के महीने में मुस्लिम समाज के लोग एक से एक खूबसूरत ताजिए बनाते हैं और चाँद की 10 तारीख को जुलूस के साथ उन्हें सुपुर्द ऐ खाक करते हैं। आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया स्थित कर्बला और सराय ख्वाजा कर्बला में बड़ी तादाद में ताजीये सुपुर्द ऐ ख़ाक किए गए।