आगरा: मलपुरा में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Agra, Agra | Jul 18, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलपुरा का एक मामला सामने आया है, जिसमें इनवर्टर में पानी डालने के दौरान एक 16 वर्ष से किशोर करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई, मौजूद परिजनों के द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जानकारी के अनुसार मृतक किशोर की बहन की तीन दिन पहले ही शादी हुई थी।