रामगढ़: नंगली गांव के सरकारी विद्यालय में मिड-डे मील की दाल में मरा चूहा मिलने से हड़कंप, शिक्षा विभाग जांच में जुटा
Ramgarh, Alwar | Apr 28, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलावड़ा के नंगली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की दाल में मरा चूहा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना 27 अप्रैल की बताई जा रही है। बच्चों को भोजन परोसने से पहले जब स्टाफ ने दाल चखी, तो उसमें मरा चूहा नजर आया। सतर्कता बरतते हुए तुरंत भोजन वितरण रोक दिया गया। मंगलवार को दोपहर बारह बजे शिक्षा विभाग की टीम पहुंची।