मनोहरथाना: मनोहरथाना न्यू बस स्टैंड परिसर में विद्युत डीपी को ट्रक ने मारी टक्कर, करंट के डर से मची अफरा-तफरी
मनोहर थाना में बीनागंज मार्ग पर न्यू बस स्टैंड परिसर के कोने पर स्थित दो विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं ।दोपहर के समय ट्रक चालक ने ट्रक की टक्कर से एक विद्युत ट्रांसफार्मर गिरा दिया है। जिससे करंट फैलने संबंधित कोई बड़ी दुर्घटना के डर से वहां अफरा तफरी मच गई। जिससे बीनागंज रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।