महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनकारी में हृदेश पटेल के घर पर आरोपी के द्वारा रात में पथराव किया गया है। जिसमें हृदेश पटेल घायल हुए पीड़ित परिवार ने महाराजपुर थाने में शिकायत की,लेकिन कार्रवाई न होने पर आज 24 जून दोपहर 1:00 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया और कार्यवाही की मांग की है।