ब्यौहारी: देवलौंद के सुखाड़ गांव में पैसे के लिए बुजुर्ग से गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि सुखाड़ गांव में पैसे की बात को लेकर बुजुर्ग के साथ गाली गलौज कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग तेजभान मिश्रा की शिकायत पर ज्ञानेंद्र मिश्रा पर मामला दर्ज किया है । पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर सोमवार दोपहर 3 बजे मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।