बदायूं: सुकर्रा गांव में कहासुनी होने पर तीन लोगों ने बुजुर्ग को लाठी डंडा मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Mar 22, 2024 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के बसौलिया गांव के रहने वाले 65 वर्षीय आबिद अली पुत्र बुंदी सुबह खेत पर पड़ोस के गांव सुकर्रा जा रहे थे तो सुकर्रा गांव के रहने वाले तीन लोग बदायूं कांड पर चर्चा कर रहे थे और जाति सूचक गालियां दे रहे थे। आबिद अली ने इस बात का विरोध किया तो उनसे कहासुनी होने लगी। तो तीन लोगों ने लाठी डंडा मारकर आबिद अली को घायल कर दिया।