ढाका का बास गांव में चोरी की वारदात के 13 दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण मंडावा थाने का घेराव करने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान अचानक पुलिस गांव पहुंच गई। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई। ग्रामीणों ने जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच पर सभी की नजर है।
#ShekhawatiPost #Mandawa Jhunjhunu Police