चांदपुर: चांदपुर में एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत से परिवार में मचा कोहराम
शनिवार की सुबह करीब 7:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक निजी नर्सिंग होम में मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी शुऐब ने अपनी भाभी इरम को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था। बताया जाता है कि वहां इरम व उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है।