नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र के पंचायत भवन में हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना में 30 सितंबर की रात हुई चोरी की वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले गांव के एक बंद पड़े मकान में धावा बोला और उसके बाद पंचायत भवन से इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए। गांव के प्रधानपति निजामुद्दीन ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।