रामपुर: जसोर गांव में मोहर्रम का जुलूस रोके जाने से नाराज दो दर्जन लोग पुलिस अधीक्षक और डीएम के यहां पहुंचे, जांच शुरू
Rampur, Rampur | Jun 24, 2026 शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव जसोर से करीब दो दर्जन लोग मोहर्रम के जुलूस रोके जाने से नाराज होकर पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी के यहां शिकायती पत्र देने बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे उन्होंने मांग की जांच कराई जाए परंपरागत तरीके से जुलूस निकल रहे थे गांव के ही लोगों के कहने पर पुलिस ने जुलूस रुकवा दिया इस मामले में पुलिस जांच शुरू हो गई है।