बीना: गांधी वार्ड में पेयजल की जगह गंदे पानी की सप्लाई, गंदे पानी की बाल्टी लेकर महिलाओं के साथ नगर पालिका पहुंचे पार्षद
Bina, Sagar | Apr 13, 2026 नगर पालिका क्षेत्र के गांधी वार्ड में नाली खुदाई के दौरान पानी सप्लाई की पाइपलाइन फूट गई। लेकिन नगर पालिका के द्वारा रिपेयर करने के बाद भी गांधी वार्ड में 2 दिन घरों में गंदा पानी पहुंचा जिसकी वजह से घरों में पानी की टंकियां में कीचड़ जम गई। जिससे वार्ड के लोग परेशान हो गए। गंदे पानी से परेशान गांधी वार्ड पार्षद वार्ड की महिलाओं को लेकर नगर पालिका पहुंची।