थावे: थावे जंक्शन से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
थावे जंक्शन पर रविवार की शाम महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद डा. आलोक कुमार सुमन ने प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना किया। 05163 थावे-झूसी स्पेशल ट्रेन के आगे नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाई गई। गार्ड राहुल कुमार सिंह, लोको पायलट राज कुमार और संदीप कुमार स्पेशल ट्रेन लेकर गए।