मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सामोचक निवासी अरुण कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार के दिन 4 बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि चमनडीह-सामोचक मार्ग स्थित कृषि फार्म के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस के पहुंचते ही युवक छिपने का प्रयास करने लगा ,जिसे गिरफ्तार किया गया।