लोहरदगा: चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल के दाम बढ़े, महंगाई से जनता परेशान: सुखेर भगत
लोहरदगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखेर भगत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव संपन्न होते ही लगातार पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। चुनाव के समय जनता से राहत देने की बात कही जाती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बोझ बढ़ा दिय