डेहरी: डिहरी थाना में लंबित कांडों का निरीक्षण पुलिस निरीक्षक ने किया, दिए जरूरी निर्देश
Dehri, Rohtas | Apr 16, 2026 गुरुवार को दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक, डिहरी द्वारा डिहरी थाना में लंबित कांडों का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान पुलिस निरीक्षक ने लंबित मामलों की गहन समीक्षा की और गिरफ्तारी व वारंट निष्पादन की अद्यतन स्थिति जानी। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग की जानकारी ली और केस डायरी लेखन की प्रगति का भी जायजा लिया।