देेेवरिया: 76वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण, दिलाई शपथ
Deoria, Deoria | Jan 26, 2025 रविवार की सुबह 8:30 बजे 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने झंडा रोहण किया और लोगों को भारत की अखंडता ,एकता के लिए शपथ दिलवाई ।जहां इसके बाद उन्होंने अपने आवास स्थित कार्यालय पर भी झंडा रोहण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।