खरसिया: छाल वन परिक्षेत्र में सनसनी! हाथी शावक की मौत, शव के पास डटा पूरा झुंड, वन विभाग अलर्ट।
छाल वन परिक्षेत्र अंतर्गत चितापाली-आमामुड़ा क्षेत्र में एक हाथी शावक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। शव के पास पूरा हाथी दल डटा हुआ है, जिससे वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। मौत के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।