मोहनपुर: चांनन थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवाडीह गांव का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
मोहनपुर के नवाडीह गांव निवासी बबलू हेंब्रम चानन थाना क्षेत्र के सलैया गांव के समीप मंगलवार दोपहर 1:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है घटना के संबंध में घायल बबलू हेंब्रम के भाई सुबोध हेंब्रम ने बताया कि वह किसी काम से सलैया गांव गया था वहां से लौटने की क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया।