मखदुमपुर: मखदुमपुर की एक किशोरी ने गार्जियन की डांट से नाराज किशोरी ने खाई कीटनाशक दवा, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद। मखदुमपुर निवासी एक किशोरी, जो उंटा स्थित अपने नानी घर में रह रही थी, गार्जियन की डांट-फटकार से नाराज होकर कथित रूप से कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।