मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में नकली पिस्तौल दिखाकर दुकान में लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पांच महीने पहले 10 दिसंबर 2025 को रेड़मा ओवरब्रिज के समीप माही फीस एक्यूरियम एवं एक अंडा दुकान में नकली पिस्तौल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।