बांका: सतर्कता जागरूकता सप्ताह” पर बांका में शपथ कार्यक्रम आयोजित, मध निषेध कार्यालय में ईमानदारी की ली गई शपथ
Banka, Banka | Jul 3, 2026 बिहार सरकार के निगरानी विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बांका जिले में 02 से 08 जुलाई 2026 तक “बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे मध निषेध कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ ली।