रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट उप डाकघर में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, मुख्य गेट का ताला तोड़ा, पुलिस कर रही जांच
रामसनेही घाट उप डाकघर में बीती शुक्रवार/शनिवार की रात में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।मुख्य गेट का ताला तोड़ा चोरों को डाकघर के अंदर संबंधित कागजातों के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा। यहां पर नगदी नहीं रखी जाती है। डाकपाल नीलम ने पुलिस को सूचना दी रामसनेहीघाट पुलिस शनिवार सुबह 11:00 बजे मामले की जांच कर रही।